logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वित्तीय वर्ष 2025-26 में मनरेगा सामग्री अधिप्राप्ति के लिए आज दिनांक-28.07.2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से निविदाताओं के

वित्तीय वर्ष 2025-26 में मनरेगा सामग्री अधिप्राप्ति के लिए आज दिनांक-28.07.2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से निविदाताओं के समक्ष निविदा समिति की बैठक उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण मोतिहारी डॉ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में निविदा कमिटी एवं निविदातोओं के समक्ष निविदाताओं द्वारा डाले गये निविदा लिस्टिंग किया गया। वित्तीय वर्ष-2025-26 के लिए कुल-204, निविदा प्राप्त हुआ है। प्राप्त निविदा का लिस्टिंग करने के पश्चात् निविदा कमिटी एवं उपस्थित निविदाताओं के सहमति के आधार पर दिनांक-31.07.2025 को पूर्वाहन 10:00 बजे से निविदा (तकनीकी एवं वित्तीय) खोलने का समय निर्धारित किया गया है।
निविदा कमिटी के सभी सदस्य एवं सभी निविदाता को निर्देश दिया गया कि दिनांक-31.07.2025 को पूर्वाहन 10:00 बजे अनिवार्य रूप से जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय, मोतिहारी में उपस्थित रहेंगे, ताकि निविदा को ससमय खोला जा सकें।

88
4263 views

Comment