logo

चंबल यमुना क्वांरी नदियों में बाढ़ ने मचाई तबाही जन जीवन अस्त व्यस्त।

रामकिशोर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट चकरनगर इटावा चंबल यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा हैं। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। चंबल यमुना नदी खतरे के निसान से कई मीटर ऊपर बह रही है। जिससे चकरनगर विकास खंड के कई गांव बाढ़ की चपेट मे है ,ग्राम पंचायत ,हरौली बहादुरपुर, ग्राम पंचायत भरेह, ग्राम पंचायत पथर्रा, ग्राम पंचायत महुआ सुंडा, ग्राम पंचायत गढ़ा कसदा, ग्राम पंचायत गौहानी, ग्राम पंचायत ककरैया,ग्राम पंचायत अनैठा ग्राम पंचायत, कचहरी, ग्राम पंचायत, निमरी, ग्राम पंचायत विठौली
सहित के कई दर्जन गांव बाढ़ की चपेट मे है जिसमे अब जनता पलायन कर रही है, और कुछ अपने छत पर ही आसयना बनाए हुए है। बही प्रशासन की तरह से उपजिलाधिकार श्री ब्रम्हानंद सिंह कठेरिया अपने तहसील प्रशासन के साथ लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर जनता को धैर्य बधाए है। सबसे ज्यादा बाढ़ से प्रभावित ग्राम पंचायत हरौली बहादुरपुर है जो चारो तरफ यमुना चंबल नदी के पानी से प्रभावित है प्रधान मनीष दीक्षित से फोन पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि गांव में चारो तरफ से पानी भरा है। कही निकल भी नहीं सकते है। अब प्रशासन कितनी देर में सुध लेता है। आपको बताते चलें वर्षा अधिक होने के कारण कोटा बैराज डैम से हर वर्ष पानी छोड़ा जाता है,जिससे हर वर्ष बाढ़ आती है।

1
0 views