
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिला युवा अध्यक्ष पं. हर्षित अग्निहोत्री ने मां यशवंतरी देवी के चरणों में मनाया जन्मदिन
देवभूमि में विराजित शक्तिपीठ माँ यशवंतरी देवी के पावन चरणों में बैठकर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिला युवा अध्यक्ष पं. हर्षित अग्निहोत्री ने अपने जन्मदिवस का पर्व माँ के आशीर्वाद के साथ मनाया। सनातन संस्कृति में जन्मदिवस मनाने के उद्देश्य को चरितार्थ करते हुए, उन्होंने बड़ों और इष्टदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया, जिससे जीवन के कष्ट-क्लेश शांत होते हैं और आनंदमय जीवन की राह प्रशस्त होती है।
संध्या काल में, पं. हर्षित अग्निहोत्री के मित्र-बंधु माँ यशवंतरी देवी के दरबार में एकत्रित हुए। इस अवसर पर पं. राजेश बाजपेयी जी ने माता को भोग अर्पित किया, वहीं श्रीमती गीता मिश्रा जी ने सभी को तिलक लगाकर माता का आशीर्वाद प्रदान किया।
इस पावन अवसर पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें विशेष रूप से पं. अशोक बाजपेयी (जिला अध्यक्ष), पं. श्रीधर पाण्डेय (प्रदेश कोषाध्यक्ष), पं. आकाश पाराशर (मंडल महामंत्री), पं. दीपक शुक्ला (जिला महामंत्री) शामिल थे। इनके अतिरिक्त, पं. अवधेश पाठक, पं. आशीष दीक्षित, पं. रणवीर पाठक, पं. अमित अवस्थी, पं. महेश पाठक, पं. नीलेश चतुर्वेदी, पं. निशांत तिवारी, और पं. भरत भूषण सहित कई अन्य गणमान्यजन भी मौजूद रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने पं. हर्षित अग्निहोत्री को पटका पहनाकर बधाई दी और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
महासभा के माध्यम से यह महत्वपूर्ण संदेश दिया गया कि जन्मदिवस जैसे अवसरों को पाश्चात्य दिखावे की होड़ में न गंवाएं, अपितु अपनी सनातन परंपराओं और संस्कृति के अनुरूप अपने इष्टदेव के चरणों में आशीर्वाद प्राप्त कर मनाएं।