logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*IIT कानपुर के प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी बने BHU के नए कुलपति*

*IIT कानपुर के प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी बने BHU के नए कुलपति* बोकारो (झारखण्ड)
राखी (संवाददाता) *IT कानपुर के प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) का नया कुलपति (BHU New Vice-Chancellor) नियुक्त किया गया है. वे पहले IIT रुड़की, IIT मंडी और शिमला संस्थानों में निदेशक जैसे अहम पदों पर काम कर चुके हैं. जानें उनकी प्रोफाइल, शिक्षा और अनुभव से जुड़ी खास बातें यहां.* BHU New Vice-Chancellor: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (Banaras Hindu University) के नए कुलपति के रूप में IIT कानपुर के प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी (Ajit Kumar Chaturvedi) की नियुक्ति की गई है. शिक्षा मंत्रालय ने यह घोषणा 25 जुलाई 2025 को की, जिसके तहत उन्हें तीन साल की अवधि या 70 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) के लिए नियुक्त किया गया है. प्रो चतुर्वेदी देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में लंबे अनुभव वाले शिक्षाविद् हैं. यह नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा BHU की विजिटर की भूमिका में की गई है. आइए जानें उनके बारे में यहां विस्तार से.

107
977 views

Comment