logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी -डीएम

हमीरपुर: जनपद में प्रवाहित यमुना एवं बेतवा नदियों के जलस्तर में निरंतर वृद्धि के कारण तहसील सदर क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। वर्तमान में कुल 17 ग्राम बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। स्थिति की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों को युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालकर राजकीय स्वातकोत्तर विद्यालय, कुछेछा में स्थापित राहत शिविर में अब तक 930 व्यक्तियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान किया गया है। राहत शिविर में रहने वाले सभी व्यक्तियों के लिए भोजन, पेयजल, चिकित्सा, प्रकाश शौचालय आदि सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। सभी प्रभावितों को भोजन कराया जा चुका है और यह व्यवस्था निरंतर जारी है। इसके अतिरिक्त, बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के साथ आए पशुओं के लिए चारा एवं भूसे की समुचित व्यवस्था भी कर दी गई है।
उक्त स्थिति के दृष्टिगत जिलाधिकारी घनश्याम मीना द्वारा लगातार भ्रमण एवं निरीक्षण किया जा रहा है तथा बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों को उनके घरों से निकालकर कुछेछा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय एवं महर्षि विद्या मंदिर में पहुंचाये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये है। इस हेतु तहसील / विकास एवं अन्य विभागों के कर्मचारी तथा पी०ए०सी० के जवान पूरी मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वरा उक्त दोनों राहत शिविरों में दिनांक 31-7-2025 को लगभग 800 प्रभावित व्यक्तियों को भोजन कराया गया तथा आज दिनांक 1-8-2025 को लगभग 1000 व्यक्तियों को प्रातः नाश्ते में पोहा एवं चाय तथा दिन में भोजन कराया गया है।
जिलाधिकारी हमीरपुर ने जानकारी दी कि किसी भी आपात या विषम स्थिति से निपटने हेतु जिला प्रशासन पूर्ण रूप से सतर्क एवं तैयार है। संबंधित सभी विभागों को जलर्ट पर रखा गया है एवं बाढ़ की स्थिति की लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यक बचाव राहत कार्य किये जा रहे हैं।

106
1088 views

Comment