logo

गोविन्द गुप्ता बने अध्यक्ष, धनश्याम शर्मा मंत्री पद पर विजयी, अम्बरीष पटेल निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए



महराजगंज।
शाखा कार्यालय महराजगंज में अभिकर्ता संघ का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष पद हेतु मतदान हुआ, जिसमें सभी पदों पर रोचक मुकाबला देखने को मिला।

अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में गोविन्द गुप्ता ने 130 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी को 63 मतों के भारी अन्तर से पराजित किया। उनकी इस जीत से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

वहीं, मंत्री पद के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें धनश्याम शर्मा ने महज दो मतों के अन्तर से जीत हासिल कर अपने प्रतिद्वन्द्वी को पराजित किया।

कोषाध्यक्ष पद पर अम्बरीष पटेल निर्विरोध निर्वाचित हुए, जिससे यह पद बिना मतदान के ही तय हो गया।

चुनाव सम्पन्न होने के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूती देने व अभिकर्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्धता जताई।

8
820 views