Uttarakhand Panchayat Election Result Live: सीएम के भतीजे सागर बने जिला पंचायत सदस्य, BJP-कांग्रेस में टक्कर
खटीमा की नगला तराई जिला पंचायत सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चचेरा भतीजा सागर सिंह धामी 24 साल की उम्र में जिला पंचायत सदस्य बन गया है। शुक्रवार सुबह उसकी जीत की घोषणा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ उसका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष में रमेश चंद्र जोशी, मोहिनी पोखरिया, सतीश गोयल, हिमांशु बिष्ट, मनोज बाधवा, हरीश रुमाल, सुमित यादव, हरेंद्र राणा, प्रकाश भंडारी, ललित भंडारी, सुरेंद्र कठायत आदि थे।