logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जन सुनवाई में सुनी गयीं 96 शिकायतें



आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। आज जन सुनवाई में कुल 96 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। मौके पर ही पात्रों का वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन हेतु पंजीकरण कराया गया। जन सुनवाई में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड भी मौके पर ही बनवाये जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। चकरोड पर कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। जन सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, उप जिलाधिकारी गरिमा सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#DMHardoi

106
4609 views

Comment