logo

आइमा सदस्य एवं हिंदू युवा वाहिनी नि. महानगर अध्यक्ष अंकित शर्मा का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

मेरठ। ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (आइमा) के सक्रिय सदस्य एवं हिंदू युवा वाहिनी मेरठ नि. महानगर अध्यक्ष अंकित शर्मा का जन्मदिन शुक्रवार को बेहद उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों के साथ नाचते-गाते उनके आवास पर पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्सव जैसा नजर आया, जिससे अंकित शर्मा की लोकप्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच गहरी आत्मीयता साफ झलकती है।

आइमा की राष्ट्रीय टीम की ओर से भी अंकित शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश शर्मा ने उन्हें कर्मठ, ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अंकित शर्मा न केवल हिंदू युवा वाहिनी में संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक हैं, बल्कि आइमा के भीतर भी उनकी सक्रिय भूमिका सराहनीय रही है।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि अंकित शर्मा एक ऐसे नेता हैं जो आधी रात में भी कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में खड़े मिलते हैं। यही कारण है कि युवा वर्ग उन्हें दिल से चाहता है और उन्हें अपना प्रेरणास्त्रोत मानता है। उनका सहज व्यवहार, मिलनसारिता और नेतृत्व क्षमता उन्हें संगठन में एक अलग पहचान दिलाती है।

इस अवसर पर फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया और केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया और ‘अंकित शर्मा ज़िंदाबाद’ के नारों से माहौल को जोश से भर दिया।

कार्यक्रम में आइमा के प्रतिनिधियों, हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय युवाओं की भारी उपस्थिति रही। जन्मदिन समारोह आस्था, संगठनात्मक एकता और जोश का प्रतीक बन गया।

55
12954 views
1 comment  
  • Manindar Manish

    बहुत-बहुत बधाई के साथ आपको शुभकामनाएं। 🙏