logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोंडा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा 11 श्रद्धालुओं की मौत

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पृथ्वीनाथ मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सरयू नहर में गिर गई।

यह हादसा इटियाथोक थाना क्षेत्र के रेहरा गांव के पास हुआ। बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से 11 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

हादसे का शिकार हुई बोलेरो गाड़ी मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव निवासी प्रह्लाद गुप्ता की थी। वह अपने परिवार और मित्रों के साथ बोलेरो से पृथ्वीनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

255
9136 views

Comment