
अखिल भारतीय मंगल मैत्री महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन सम्पन्न
आगरा, 3 अगस्त 2025
अखिल भारतीय मंगल मैत्री महासंघ की आम सभा की बैठक आज महासंघ के कैंप कार्यालय, आगरा में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री एस.पी. सिंह (पूर्व चीफ मैनेजर, बैंक) ने की, जबकि संचालन महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री प्रेम स्वरूप कश्यप ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में नियुक्त प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
राष्ट्रीय संयोजक: श्रद्धेय देवेंद्र कुमार सौरकिया
राष्ट्रीय अध्यक्ष: श्रद्धेय जसवंत सिंह राना एडवोकेट (पूर्व ADGC, क्राइम)
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: श्रद्धेय हर्षवर्धन दिनेश, तिलक सिंह बौद्ध, दिनेश कुमार प्रधान
राष्ट्रीय महासचिव: श्रद्धेय प्रेम स्वरूप कश्यप
राष्ट्रीय सचिव: श्रद्धेय श्याम सिंह (स्कूल प्रबंधक), मानवेंद्र प्रतिहार एडवोकेट, दुर्गा प्रसाद गोला
राष्ट्रीय सह सचिव: श्रद्धेय डॉ. राजकुमार गौतम, अशोक कुमार सविता, अजीत सिंह प्रधान
राष्ट्रीय सलाहकार: श्रद्धेय निन्नू राम वरुण, गिरीश चंद्र बघेल, हम्बीर सुचेता सिंह, बी.पी. सिंह (पूर्व सहायक प्राचार्य)
राष्ट्रीय विधि सलाहकार: श्रद्धेय जे.एस. वर्मा एडवोकेट, शैलेंद्र कुमार शांवरे एडवोकेट
राष्ट्रीय वित्तीय सलाहकार: श्रद्धेय एस.पी. सिंह
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष: श्रद्धेय राकेश बाबू बौद्ध
राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष: श्रद्धेय मेघ सिंह बौद्ध
सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी: श्रद्धेय नाथूराम दरोगा जी, रमेशचंद्र नील रत्न
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ): श्रद्धेया सुनीता सत्संगी
राष्ट्रीय संयोजक (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ): श्रद्धेय रामगोपाल भारती
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी: श्रद्धेय श्याम बाबू भारती, अमित बौडसन, रेंजर टीवी
बैठक में संगठन को नई दिशा देने, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन पर विशेष चर्चा की गई। सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का संकल्प लिया।