SIR के बाद 65.63 लाख बिहारी वोटर लिस्ट से बाहर..........क्या आपको पता है, इसका सीधा फायदा NDA को कैसे होगा ?
*SIR के बाद 65.63 लाख बिहारी वोटर लिस्ट से बाहर..........क्या आपको पता है, इसका सीधा फायदा NDA को कैसे होगा ?*
SIR को लेकर जिस बात का डर था, आखिर वही हुआ। अब बिहार के 65 लाख से अधिक मतदाताओं का नाम इलेक्शन कमीशन ने वोटर लिस्ट से काट दिया। यानी अब ये 65.63 लाख लोग इस विधानसभा चुनाव में वोट नहीं दे पाएंगे।
इलेक्शन कमीशन ने जो ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की है, उससे ये बात तय हो गई है कि SIR यानी विशेष मतदाता पुनरीक्षण का ये सारा खेल सिर्फ BJP और NDA को जबरिया चुनाव जिताने के लिए की गई है।
राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी इलेक्शन कमीशन पर मोदी के साथ मिलकर चुनाव की चोरी का जो आरोप लगा रही थी, वो बिल्कुल सच साबित हुआ है।
➡️अगर आपको अभी भी नहीं समझ आ रहा तो ये सिर्फ 5 प्वाइंट पढ़िए फिर समझ आ जाएगा कि ये खेल क्यों हुआ है-
👉बिहार में कांग्रेस-RJD के परंपरागट वोटबैंक को टारगेट करके कुल 65.63 यानी करीब 66 लाख लोगों के वोट काटे गए हैं। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। इस हिसाब से हर विधानसभा क्षेत्र से करीब 27 हजार वोट काटे गए हैं।
👉ये वो 27 हजार वोटर्स थे, जिनकी इस चुनाव में भी BJP और NDA के खिलाफ वोट देने की सबसे अधिक संभावना थी। मगर इनका नाम कटने से BJP और NDA को चुनाव से पहले ही हर विधानसभा क्षेत्र में 27 हजार वोटों की लीड मिल चुकी है।
👉आपको बता दें कि पिछले यानी 2020 के विधानसभा चुनाव में बिहार की 73 सीटों पर जीत और हार का अंतर सिर्फ दस हजार या इससे कम वोट था। जबकि 153 सीटों पर जीत और हार का अंतर 20 हजार या इससे कम रहा है।
👉विधानसभा चुनावों में कुछ हजार वोटों की कीमत क्या है, इसका अंदाजा आप इससे भी लगा सकते हैं कि पिछले विधानसभा चुनाव में बिहार में करीब 25 सीटों पर जीत और हार का अंतर सिर्फ एक हजार से पांच हजार के बीच था।
👉पिछले चुनाव में BJP, JDU, HAM और VIP को मिलाकर कुल 40 से अधिक सीटों पर NDA ने दस हजार से कम मार्जिन से जीत हासिल की थी।
👉अब जब हर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस-RJD को पड़ने वाला 27-27 हजार वोट कट चुका है तो स्पष्ट है कि इसका जबर्दस्त फायदा NDA को होने वाला है। और यही फायदा पहुंचाने के लिए इलेक्शन कमीशन ने SIR का आड़ लिया।
अब आप खुद समझ सकते हैं कि इलेक्शन कमीशन के साथ मिलकर मोदी किस तरह से लोकतंत्र का गला घोंटने और बिहार का चुनाव चोरी करने जा रहे हैं.....