भाजपा कार्यालय बुलंदशहर में "कार्यकर्ता संवाद" कार्यक्रम आयोजित, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया मार्गदर्शन
बुलंदशहर, 4 अगस्त। आज बुलंदशहर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में "कार्यकर्ता संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा, संगठन की मजबूती और अंत्योदय के मार्ग पर समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और उनके परिश्रम से ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंच रही हैं।इस अवसर पर भाजपा बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष श्री विकास चौहान, प्रदेश मंत्री श्री बसंत त्यागी, वरिष्ठ नेता श्री डी.के. शर्मा, श्री हिमांशु मित्तल, श्री मुंशीलाल गौतम, श्री दीपक सहित अनेक गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं सरकार की जनहित योजनाओं पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और उपमुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया।कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक संवाद को सशक्त करना और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना रहा।