पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पंचतत्व में विलीन,
जन कल्याण में गुजरा संपूर्ण जीवन
एक सच्चे सिपाही का जाना, केवल एक व्यक्ति का जाना नहीं होता – वह एक विचार का विलुप्त होना होता है।"
आज पूर्व राज्यपाल श्री सत्यपाल मलिक जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
उनका जीवन सत्य की निर्भीक आवाज़ और जनआंदोलनों के समर्थन में खड़ा एक साहसी अध्याय था।
उन्होंने सत्ता के गलियारों में रहते हुए भी कभी सच बोलने से परहेज़ नहीं किया।
किसानों की लड़ाई हो या राष्ट्रहित की बात – वो हमेशा सच्चाई के पक्ष में खड़े रहे।
उनका जाना एक युग का अंत है।
हम उन्हें नमन करते हैं।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवारजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दे।
श्रद्धांजलि