logo

प्राइवेट संस्थाओं द्वारा पीथमपुर क्षेत्र में मियाबाकी पद्धति से 12 हजार पौधों का सघन वृक्षारोपण एवं 1.5 एकड़ के एरिया में बनेगा इको पार्क

आज नगर पालिका परिषद, पीथमपुर क्षेत्र के वार्ड 28 बगदूंन क्षेत्र स्थिति बगदूंन तालाब परिसर में प्राइवेट संस्था Hyundai Mobis और World Vision India द्वारा शहर के जलीय निकाय के पास इको पार्क मियाबाकी पद्धति से 12,000 पौधे लगाकर बनाए जाने हेतु शुभारंभ किया गया। इसमें संस्थाओं द्वारा इको पार्क बनाकर सघन वृक्षारोपण किया जाएगा जो पीथमपुर शहर को स्वच्छ हरा शहर बनाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु सहयोगी परिणाम सिद्ध होगा। इस पार्क में स्थानीय पौधे ही लगाए जाएंगे जो कि स्थानीय जलवायु पर प्रजातियां बढ़ा सकें। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री निशिकांत शुक्ला ने शहर में लगाए जाने वाले 11 लाख पौधे के बारे में समस्त जानकारी देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रकृति के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, अगर पर्यावरण की रक्षा नहीं की गई तो भविष्य में अनेक कठिनाइयों का सामना करने की संभावना है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद पीथमपुर द्वारा 500 रुपए की राशि पौधों की देख - रेख हेतु जमा करवाकर आप अपने चाहने वाले और स्वयं के नाम अपना पौधा लगा सकते हैं। इस हेतु नगर पालिका परिषद पीथमपुर द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन स्कैनर और रजिस्ट्रेशन लिंक प्रसारित की जा रही है। आपका यह महत्वपूर्ण योगदान आने वाली पीढ़ी के लिए एक आशीर्वाद होगा। नगर पालिका क्षेत्र के समस्त नागरिक इस अभियान में सम्मिलित होकर शहर में वृक्षारोपण कर एक पौधा अपने नाम करवा कर प्रकृति को भेंट कर सकते हैं। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सेवंती सुरेश पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री निशिकांत शुक्ला, उपाध्यक्ष श्री पप्पू असोलिया, नोडल अधिकारी श्री हिमांशु सिंह, निकाय के समस्त पार्षदगण, संस्था से अम्लान कुमार, शकील अहमद, शुभाशीष, राहुल, प्रकाश टीम डिवाइन के सदस्य आदि के साथ नगर पालिक के समस्त अधिकारी कर्मचारी और भारी मात्रा में नागरिक उपस्थित रहे।

50
2142 views