logo

राजद ने शोक सभा आयोजित कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि।

दुमका। राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलनकारी दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। मौके पर 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के भगवान से प्रार्थना किया गया।
राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र कुमार यादव ने शिबू सोरेन जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। शिबू सोरेन जी के झारखंड के विकास और आदिवासी समुदायों के अधिकारों के लिए किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा आज झारखंड की आत्मा रो रही है। हम सभी झारखंडवासियों के लिए यह क्षति अपूरणीय है।
व्यक्तिगत रूप से उन्हें एक मार्गदर्शक, एक प्रेरणा और एक अभिभावक को खो दिए हैं। उनका आशीर्वाद और विचारधारा हमेशा हमारे पथ को आलोकित करती रहेगी।
राजद अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम हांसदा ने कहा की झारखंड आंदोलन के प्रणेता, आदिवासी अस्मिता के प्रतीक पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। गुरुजी सिर्फ आदिवासियों के नेता थे बल्कि वे शोषित पीड़ित वंचित समाज, पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए की कार्य किए हैं। मौके पर राजद नेता जितेश कुमार दास, सुशील कुमार राय उमेश ठाकुर, जयदेव गोराई, मानिक चंद्र पंडित, जुलकर अंसारी, दिनेश कुमार मिश्रा, वीरेंद्र यादव, सोनी मुर्मू, रतन चालक, लालू यादव, राजू चालक, गौरी देवी, जमुना देवी, आर्यन कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

29
2242 views