
पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने शोक सभा का आयोजन कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि।
दुमका। पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना ने पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन केंद्रीय अध्यक्ष असीम कुमार मंडल की अध्यक्षता में किया गया।
शोक सभा में पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। सभी ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिशोम गुरु के आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया। असीम मंडल ने कहा कि शिबू सोरेन के झारखंड के विकास और आदिवासी समुदायों के अधिकारों के लिए किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संथाल परगना के केंद्रीय प्रधान महासचिव डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड के एक महान नेता थे जिन्होंने झारखंड के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन हमारे लिए एक बड़ी क्षति है। मौके पर महासचिव रंजीत जयसवाल व दयामय माजी, कोषाध्यक्ष अजित कुमार मांझी, रमेश प्रसाद साह, सचिन कुशवाहा, गौतम कुमार दर्वे, नवनीत शेखर, सुधाकर मंडल, दिवाकर साह, मानिक चंद्र पंडित, जितेश कुमार दास, सुशील कुमार राय, गौतम कुमार, गणेश चंद्र महतो, जियाधर मंडल, नारायण बैध, जगबंधु मंडल, नीरज कुमार, विकास पंजियारा, मंतोष कुमार महतो सहित दर्जन लोग मौजूद थे।