logo

तिन चोर चढे पुलिस के हत्थे।चोरी का माल बरामद।



Date. 07/8/2025 bokajan karbianglong Assam -
बोकाजान व खटखटी पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए तीन शातिर चोरो को गिरफ्तार किया।साथ साथ पुलिस ने चोरो के साथ चोरी का माल भी बरामद किए। बताते चले कि बिते सोमवार को बोकाजान के ज्योति नगर मे एक घर मे चोरी की घटना घटित हुई। जिसकी खबर पीडित परिवार ने बोकाजान सदर थाने मे दिया और एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई। बोकाजान पुलिस ने इसकी खबर खटखटी थाने को दी।और दोनो थाने की पुलिस मामले की जांच मे जुट गई।अंततः पुलिस व ग्राम रक्षा वाहिनी ने लाहरीजान टिला बस्ती मे स्थित असिदुल इस्लाम के घर से गिरोह के सरगना व उसके दो सहयोगियों को चोरी का माल समेत धर दबोचा। गिरफ्तार चोरो की पहचान शरिफुल इस्लाम, हासेन अली व शोहराब अली के रुप मे हुई। असिदुल इस्लाम मोरीगांव का रहने वाला बताया जाता है।

0
4452 views