logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पिहोवा बस अड्डे से रोडवेज बस चोरी, कैमरे खंगालने में जुटी पुलिस

पिहोवा में चोरी की एक अजीबोगरीब वारदात सामने आई है, जहां चोर बस अड्डे से सीधी रोडवेज बस ही चुरा ले गए। रोडवेज के राज्य प्रधान निशांन सिंह के अनुसार, वीरवार शाम करीब 4 बजे ड्राइवर अपनी बस बस स्टैंड पर खड़ी कर घर चला गया था। शुक्रवार सुबह 7 बजे जब वह ड्यूटी पर लौटा, तो बस वहां से गायब थी।

बस की तलाश आसपास के क्षेत्रों में की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई, जिसने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

111
1501 views

Comment