logo

*रक्षाबंधन कार्यक्रम में एकल विद्यालय अभियान की बहनों ने थानाध्यक्ष को राखी बांध मनाया त्योहार*

AIMA न्यूज एजेंसी महराजगंज/बृजमनगंज।
अंचल आनंद नगर भाग गोरखपुर सम्भाग मध्य उत्तर प्रदेश संच बृजमनगंज में एकल विद्यालय अभियान के बैनर तले रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम में अंचल प्रशिक्षण प्रमुख अन्जू ने एकल विद्यालय के बारे में बताया कि कैसे एकल अभियान की बहनें उन बच्चों तक पहुंचकर उन्हें नि:शुल्क शिक्षा देने का कार्य कर रही हैं जो किसी कारणवश विद्यालय नहीं जा पाते हैं।
*एकल विद्यालय की पहल*
एकल विद्यालय अभियान की बहनें हर वर्ष देश की रक्षा में कार्यरत भाईयों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं। इस कार्यक्रम में भी बहनों ने बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह सहित सभी पुलिसकर्मि भाईयों को रक्षा सूत्र बांधकर उनसे सुरक्षा का वचन लिया।
*थानाप्रभारी का आशीर्वाद*
कार्यक्रम के समापन में थानाप्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने सभी बहनों को आशीर्वाद स्वरूप उनकी सुरक्षा का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि एकल विद्यालय अभियान की बहनें समाज में शिक्षा और सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं।
इस दौरान कार्यक्रम में अंचल प्रशिक्षण प्रमुख अन्जू , संच प्रमुख पूनमलता और सभी आचार्या बहनें उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर रक्षाबंधन के त्योहार को मनाया और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा सूत्र बृजमनगंज थाना अध्यक्ष सहित थाने के सभी पुलिसकर्मियों को बांधा।

95
2583 views