logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दुष्कर्मी का घर तोड़ने,ब्लैकमेलिंग एवं अवैध संपत्ति को लेकर सर्व समाज ने SDM को सौंपा ज्ञापन

दुष्कर्मी का घर तोड़ने,ब्लैकमेलिंग एवं अवैध संपत्ति को लेकर सर्व समाज ने SDM को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर कपिल विश्वकर्मा
न्यूज जन जागरण संदेश
लोकेशन बंडा

दुष्कर्मी का घर तोड़ने,ब्लैकमेलिंग एवं अवैध संपत्ति को लेकर सर्व समाज ने SDM को सौंपा ज्ञापन
बंडा (सागर)।
बंडा की फिजा को बदनाम करने वाले सूदखोरों ने अब शहर की बेटियों की अस्मिता तक को निशाना बना लिया है। इन्हीं में एक नाम है खुशीपुरी निवासी राम खटीक, जो दो बार दुष्कर्म का आरोपी रह चुका है। उस पर पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजा जा चुका है।
राम खटीक का होटल ‘राम बाग पैलेस’ जमुनिया में अवैध रूप से संचालित हो रहा था, जिसमें वह नाबालिग लड़कियों को बुलाकर वीडियो बनाता और ब्लैकमेल करता था। उसके लिए समाज की बेटियां सिर्फ खिलौना बन गई थीं, जिसे वह अपनी हवस और धमकी का शिकार बनाता रहा।
वर्तमान में मोती नगर थाने में भी उस पर कई लड़कियों को फंसाने के आरोप हैं। कई परिवार अपनी बेटियों की इज्जत बचाने के लिए बंडा शहर तक छोड़ने को मजबूर हो चुके हैं।
राम खटीक का बड़ा भाई वीरू खटीक, सूदखोरी के जरिए शहर के कई गरीब परिवारों को बर्बाद कर चुका है। आर्थिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर कई लोगों ने इसकी शिकायत की है।
इन सबके विरोध में आज बंडा के समस्त समाज ने एकजुट होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, जिसमें इन दोनों भाइयों की अवैध संपत्तियों की जांच कर उन्हें जमींदोज करने की मांग की गई।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि प्रशासन इनकी संपूर्ण गतिविधियों की निष्पक्ष जांच करे और पीड़ितों को न्याय दिलाए। समाजजनों ने स्पष्ट कहा कि यदि ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो शहर की सामाजिक और सांस्कृतिक संरचना खतरे में पड़ जाएगी।

89
2756 views

Comment