
हर घर तिरंगा अभियान की मेरठ छावनी मंडल की बैठक में पहुंचे कैंट विधायक व महानगर अध्यक्ष
मेरठ - भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान को धार देने के लिए कैंट विधायक अमित अग्रवाल व महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी मंडल स्तर पर बैठकें कर रहे हैं । उनका कहना है के विभिन्न विषयों पर बैठक करते रहने से एक तो कार्यकर्ताओं से मिलना हो जाता है और पार्टी का संदेश भी अच्छे से प्रसारित हो जाता है । इसी क्रम में छावनी मंडल की सदर स्थित दुर्गाबाड़ी स्कूल के सामने पूर्व पार्षद नीरज राठौर के कार्यालय पर हुई बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड बीना वाधवा ने सभी को विभाजन की विभीषिका कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया और मंडल प्रभारी भड़ाना जी ने अभियान की रूपरेखा बताई उसके उपरांत सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपनी सुप्रसिद्ध शैली में हर घर तिरंगा अभियान के बारे में विशेष उपयोगी तथ्य बताए उनके उपरांत विधायक अमित अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधन दिया और सभी को रक्षाबंधन की बधाई भी प्रेषित की भाजपा महिला मंडल की पदाधिकारियों द्वारा विधायक व महानगर अध्यक्ष को राखी भी बांधी गयी मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया ने तिरंगा यात्रा के बारे में बताया । बैठक में महानगर मंत्री अंकित सिंघल , भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक कवि मनमोहन भल्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद सोनकर, विशाल कनोजिया , युवा मोर्चा महामंत्री पीयूष शर्मा , मंडल महामंत्री वैभव सक्सेना, व अंकित गुप्ता मनु , राजीव शर्मा , नीरज राठौर, राजेश सिंघल, रविन्द्र पासी, बंटी सुरेश, आशीष आसिवाल, भरत कोछड़, मन्नू लाल, महेश कनोजिया, रमनदीप, विशाल भारद्वाज, अमित सिंघल, डॉली गुप्ता ,बबिता चौहान, प्रिया, पूनम सिंघल वीना सैनी आदि सम्मिलत हुए