logo

तिरंगे के रंग में रंगा सीसीएसयू, कुलपति डॉ. संगीता शुक्ला के नेतृत्व में निकली भव्य पैदल यात्रा

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय आज सुबह देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया, जब “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भव्य “तिरंगा पैदल यात्रा” का आयोजन हुआ। विश्वविद्यालय की सबसे वरिष्ठ पदाधिकारी, कुलपति माननीय डॉ. संगीता शुक्ला के नेतृत्व में यह यात्रा सुबह 9:15 बजे विश्वविद्यालय मुख्य द्वार से प्रारंभ हुई और पूरे परिसर में तिरंगे की शान बिखेरती रही।

यात्रा में प्रोफेसर वीरपाल, प्रोफेसर के.के. शर्मा, सर्वोत्तम शर्मा, प्रवीण शर्मा, राजीव पाल, अवधेश त्यागी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र–छात्राओं ने भाग लिया। विशेष रूप से कर्मचारी अमित शर्मा की सक्रिय भागीदारी और आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई, जिन्होंने यात्रा को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

देशभक्ति गीतों की गूंज, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा विश्वविद्यालय परिसर गूंज उठा। कुलपति डॉ. संगीता शुक्ला ने इस अवसर पर कहा, “स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारे कर्तव्य और देश के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान को जन–जन तक पहुँचाना हम सबका दायित्व है।”

19
36 views