
अगस्त क्रांति विशेष – तिरंगा यात्रा का आयोजन
08 अगस्त 2025
स्थान: डीडीयू नगर, चंदौली
✍️ ANPC जनवाणी न्यूज़ डेस्क
देश की आज़ादी के इतिहास में अमिट छाप छोड़ने वाली अगस्त क्रांति की 83वीं वर्षगांठ के अवसर पर न्यू ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन, डीडीयू नगर, चंदौली की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन करना और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना है।
कार्यक्रम विवरण:
तारीख: 8 अगस्त 2025 (शुक्रवार)
समय: शाम 4:00 बजे
स्थान: राम कृष्ण महिला विद्या मंदिर, इंटर कॉलेज, डीडीयू नगर, चंदौली से राष्ट्रध्वज स्क्वॉयर, हर्रा डीडीयू चंदौली तक
मुख्य संयोजक: मनोज कुमार पाठक (अध्यक्ष, न्यू ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन)
विशेष सहयोग: संजय शर्मा, सुरेश कुमार ‘अकेला’, शरद चन्द्र मिश्रा एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थिति दर्ज कराई।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठन और युवाओं ने भाग लिया। हाथों में लहराते तिरंगे और “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
अगस्त क्रांति का महत्व:
8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने बंबई (अब मुंबई) के गोवालिया टैंक मैदान से “भारत छोड़ो आंदोलन” की घोषणा की। “करो या मरो” के नारे के साथ इस आंदोलन ने ब्रिटिश शासन को अंतिम चुनौती दी और स्वतंत्रता संग्राम को निर्णायक मोड़ दिया।
न्यू ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार पाठक ने कहा कि “अगस्त क्रांति हमें एकजुटता, साहस और बलिदान का संदेश देती है। युवाओं को इस भावना को आगे बढ़ाना चाहिए।”
अपील:
संस्था ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे हर वर्ष इस दिन को राष्ट्रीय गौरव दिवस के रूप में मनाएं और आने वाली पीढ़ियों को आज़ादी के संघर्ष की गाथा से परिचित कराएं।