logo

वीरांगना फूलनदेवी की जयंती पर दर्जनों अस्पतालों में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) प्रदेश अध्यक्ष महेश निषाद ने बांटे फल और दूध

गोण्डा में वीरांगना फूलनदेवी की 62वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के प्रदेश अध्यक्ष महेश निषाद ने अपने साथियों के साथ गोण्डा जिले के नवाबगंज क्षेत्र के दर्जनों अस्पतालों में पहुंचकर सैकड़ों मरीजों को फल और दूध वितरित किया। इस दौरान राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के प्रदेश अध्यक्ष महेश निषाद ने सभी मरीजों का हालचाल लिया। प्रदेश अध्यक्ष महेश निषाद ने दर्जनों अस्पतालों में फल और दूध वितरित करने के बाद समाजवादी पार्टी के जिला सचिव राजेश कुमार गौतम के नेतृत्व में एक नुक्कड़ सभा की और फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए राजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा फूलन देवी नारी शक्ति की मिसाल व सामाजिक न्याय की पुरोधा थी। अन्याय और शोषण के विरुद्ध गांव से जंगल होते हुए संसद भवन तक का रास्ता तय करने वाली महिला फूलन देवी के जीवनी से सीख लेने की जरूरत है। उनका जन्म एक गरीब परिवार में होने के बावजूद वह बचपन से ही उन्होंने समाज में व्याप्त अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई। गरीब और वंचित वर्ग की आवाज बनने के लिए उन्होंने अनेक कठिन परिस्थितियों का सामना किया। उनका संघर्ष केवल व्यक्तिगत नहीं था, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने के लिए था। इन्हीं संघर्षों के बल पर उन्होंने राजनीति में कदम रखा और लोकसभा तक का सफर तय किया, जो उनके साहस, दृढ़ निश्चय और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। इस दौरान दुर्गेश यादव, बृहस्पति निषाद (बाबू जी), विजय निषाद, विनोद निषाद, रवि कुमार, मुकेश कुमार सहित कई लोगों की उपस्थिति रही।

1
64 views