भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
भागलपुर जिला कमेटी
भागलपुर शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 18, 20 और 21 के बाढ़ पीड़ितों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। इन क्षेत्रों में बाढ़ के पानी के कारण शौच की समस्या, मवेशियों के लिए चारे की कमी, खाद्य सामग्री का अभाव, और घरों में सांपों का प्रवेश गंभीर चिंता का विषय है।
प्रशासन राहत कार्य केवल कैंपों में केंद्रित कर रहा है, जहां कुछ खाद्य सामग्री, तिरपाल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। लेकिन बाढ़ग्रस्त मोहल्लों में लगभग 400 से अधिक घर पानी में डूबे हुए हैं, और वहां रहने वाले लोग भूखे-प्यासे रहने को मजबूर हैं। कई घर पूरी तरह बाढ़ के पानी में समा चुके हैं। लोग बाढ़, गंदगी और सांपों के खतरे के बीच अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) प्रशासन से मांग करती है कि इन सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री, खाद्य पदार्थ, पेयजल, तिरपाल और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
निवेदक:
मनोज कुमार गुप्ता
जिला कमेटी सदस्य
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
भागलपुर