logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अनिल पीपरा बने सागर जिला ग्रामीण के जिला प्रभारी

तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन की मिली जिम्मेदारी
सागर: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने आगामी तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन हेतु सागर जिला ग्रामीण का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी अनिल श्रीवास्तव पीपरा को सौंपी गई है।
इस नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भाजपा संगठन के महामंत्री हितानंद शर्मा, मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और युवा मोर्चा की प्रदेश प्रभारी महामंत्री कविता पाटीदार ने सहमति प्रदान की।
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनिल श्रीवास्तव पीपरा को जिला प्रभारी बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न होगा।

114
2030 views

Comment