logo

छोटा तालाब से गूंजी देशभक्ति—जल बोटिंग द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳तिरंगा यात्रा के माध्यम से शहरवासियों में देशभक्ति की अलख जगाई
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को यादगार बनाने और हर घर में तिरंगा फहराने के संकल्प को मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम एवं होमगार्ड के संयुक्त तत्वावधान में आज छिन्दवाड़ा शहर के छोटा तालाब से एक अनोखी तिरंगा जल बोटिंग यात्रा निकाली गई। इस अनूठे आयोजन में नगर पालिक निगम महापौर श्री विक्रम अहके, श्री शेषराव यादव, कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आयुष गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बोटिंग के दौरान सभी अतिथियों ने हाथों में तिरंगा थामे राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान कर दिया। रंग-बिरंगे नौकाओं पर लहराता तिरंगा और जोश से भरे देशभक्ति गीतों ने यह नजारा अविस्मरणीय बना दिया। कलेक्टर श्री सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वयं बोटिंग करते हुए तिरंगा यात्रा में सहभागिता की और लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में अनिवार्य रूप से तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस जल तिरंगा यात्रा ने न केवल शहरवासियों में देशभक्ति की अलख जगाई, बल्कि यह संदेश भी दिया कि तिरंगा केवल हमारे घर की छत पर नहीं, बल्कि दिल में भी लहराना चाहिए।

0
0 views