आजमगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर।।
रिपोर्ट: आशुतोष सिंह सैनी
आजमगढ़
स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जिले में राष्ट्रभक्ति की लहर दौड़ पड़ी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हजारों कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारे लगाए। अजमतगढ़ में भाजपा नेता मनीष मिश्रा रहे मुख्य अतिथिअजमतगढ़ मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता मनीष मिश्रा सम्मिलित हुए। यात्रा में भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल रहे। नगर मंडल से लेकर ब्लॉक स्तर तक देशभक्ति का माहौलआजमगढ़ नगर मंडल की तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट स्थित अम्बेडकर पार्क से क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की उपस्थिति में नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा के नेतृत्व में शुरू हुई। यात्रा गांधी तिराहा, त्रिमूर्ति तिराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा, सिविल लाइंस चौराहा, अग्रसेन चौराहा होते हुए कुंवर सिंह उद्यान में संपन्न हुई। वहीं, हाफिजपुर मंडल में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद संतोष सिंह, चक्रपानपुर मंडल में आर.पी. राय, बोरिया मंडल में पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान, जीयनपुर मंडल में पूर्व विधायक वंदना सिंह तथा बिलरियागंज मंडल में ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बाबा साहेब की प्रतिमा की सफाई से हुई शुरुआतनगर मंडल की तिरंगा यात्रा से पूर्व, अम्बेडकर पार्क में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की साफ-सफाई की गई। इसके बाद देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यकर्ताओं का विशाल जुलूस रवाना हुआ। सहजानंद राय बोले –‘भाजपा हर वर्ष करती है ऐसे आयोजन’क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा,“स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा हर वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है। इस बार भी मंडल स्तर पर भव्य तिरंगा यात्राएं निकालकर लोगों में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया जा रहा है।भव्य उपस्थिति, गूंजे देशभक्ति के नारेतिरंगा यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, हरिवंश मिश्रा, पूनम सिंह, अवनीश मिश्रा, अजय सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता, मयंक गुप्ता, बबीता, जसरा, सरिया, मिथिलेश चौरसिया, अवनीश चतुर्वेदी, नरेंद्र सिंह, डॉ. श्याम नारायण सिंह, प्रवीण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नीरज सिंह बबल मद्धेशिया, अखिलेश सिंह मुन्ना, सुशील सिंह, कोऑपरेटिव अध्यक्ष लक्ष्मण मौर्य, बृजेश सिंह, वरिष्ठ नेता हवलदार सिंह, दिवाकर सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा स्वतंत्र सिंह मुन्ना, महा प्रधान राजेश यादव, सुधीर गुप्ता, योगेंद्र यादव, अखिलेश चौधरी, विवेक निषाद, मुंशी निषाद, संतोष चौहान, मोनू विश्वकर्मा, अभिषेक गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। देशभक्ति से लबरेज यह तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस से पहले जिले में देश के प्रति प्रेम, एकता और गौरव का सशक्त संदेश देकर इतिहास में दर्ज हो गई।