logo

*सेदरी संकुल की मासिक प्रधानाचार्य बैठक बंजारी में संपन्न*

रिपोर्टर पुष्कर धाकड़

उज्जैन खाचरौद ||
सेदरी संकुल की मासिक प्रधानाचार्य बैठक बंजारी में संपन्न

उज्जैन जिला ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला उज्जैन द्वारा संचालित सेदरी संकुल कि संकुल स्तरीय मासिक प्रधानाचार्य बैठक सरस्वती शिशु मंदिर बंजारी में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ अतिथियो द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बैठक में मंचासिन अतिथि रामेश्वर सेकवाडिया (जिला अध्यक्ष - उज्जैन जिला ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला उज्जैन) , राजपाल सिंह पंवार (जिला प्रमुख-उज्जैन), अर्जुन मंडलोई (तहसील प्रमुख) , अशोक पाटीदार (संकुल प्रमुख), सुमेरसिंह पंवार (संयोजक) , दरबार सिंह राठौर (सह संकुल प्रमुख) रहे।
बैठक में पिछले माह कि समीक्षा, आय व्यय पत्रक, छात्र संख्या पत्रक और वृद्धि, आचार्य परिवार जानकारी , संस्कृति ज्ञान परीक्षा, शुल्क रचना, संयोजक मंडल बैठक, विद्यालय बजट, शिशु भारती, बाल भारती और कन्या भारती, रक्षासूत्र और कृष्ण जन्माष्टमी, जिलांश, शुल्क संग्रह, आचार्य दक्षता वर्ग , विद्यालय की शैक्षणिक कार्ययोजना, पांच आधारभूत विषय,हमारी वंदना का प्रभावी क्रियान्वयन और खेल प्रतियोगिता संबंधित चर्चा हुई। उद्घाटन सत्र में जिला प्रमुख राजपाल सिंह पंवार द्वारा हमारे विद्यालय आदर्श और सामाजिक चेतना का केंद्र बने इस विषय पर प्रधानाचार्य का मार्गदर्शन किया। समापन सत्र में जिला समिति अध्यक्ष रामेश्वर सेकवाडिया द्वारा विद्यालय छात्र संख्या वृद्धि और विद्यालय की आर्थिक स्थिति पर चर्चा की। आपने कहा कि विद्यालय विकास में प्रधानाचार्य की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। बैठक में स्वागत संयोजक मंडल द्वारा किया गया। जिसमें संयोजक सुमेरसिंह पंवार,राधेश्याम पाटीदार, सुरेश पाटीदार, सुरेंद्र सिंह पंवार द्वारा किया गया। बैठक में प्रधानाचार्य में सेदरी से अशोक पाटीदार,बंजारी से दरबार सिंह राठौर, सकतखेड़ी से रणजीत सिंह डोडिया, चापाखेडा से लोकेश कुमावत, आक्याजागीर से देवीलाल खमोरिया, मोकड़ी से गणेश कावरिया, मड़ावदा से घनश्याम पाटीदार, कमठाना से ईश्वरलाल धाकड़, बरखेड़ा जावरा से दशरथ गरगामा, बटलावदी से श्रीमती रजनी शर्मा, चापानेर से श्रीमती यमुना खमोरिया उपस्थित रहे। बैठक का संचालन दरबार सिंह राठौर द्वारा किया गया। बैठक व्यवस्था में आचार्य परिवार का सहयोग रहा। उक्त जानकारी दशरथ गरगामा द्वारा दी गई।

7
347 views