logo

*उत्तराखंड के युवा कवि बी नेगी कृष्णा हुए सम्मानित* *विश्व भूषण सम्मान 2025* *उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान* *लखनऊ में मिला सम्मान*

*उत्तराखंड के युवा कवि बी नेगी कृष्णा हुए सम्मानित*

*विश्व भूषण सम्मान 2025*
*उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान* *लखनऊ में मिला सम्मान*

लखनऊ : निहारिका साहित्य मंच कंट्री ऑफ़ इंडिया

फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में मंच के तृतीय वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व भूषण सम्मान 2025 का सफल आयोजन उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में देश के कोने कोने से एवं विदेश से काई कवि कवित्रीयों भाग लिया कार्यक्रम में करीब 150 लोग आये। आँधी बारिश के बावजूद भी मेहमानों का आगमन बना रहा। सुमधुर वाणी वंदना की प्रस्तुति गीता सक्सेना जी ने दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुल्तान शाकिर हाशमी द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह भीष्म, पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया, मुकुल महान, भाजपा नेत्री फरहा रिज़वी जी, डॉ उमंग खन्ना, डॉ अमिता दूबे तथा जश्ने आजादी ट्रस्ट की सचिव एवं पी.एम.डब्लू.जे.ए. की मुख्य संरक्षक आदरणीय निघत खान रहीं। इसी कार्यक्रम में उत्तराखंड के युवा कवि बी नेगी कृष्णा भी सम्मानित हुए जो उतराखंड के साहित्य जगत के लिए हर्ष का विषय है।
निहारिका साहित्य मंच कंट्री ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा समय समय पर निःशुल्क आयोजन करवाए जाते हैं। यह संस्था साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक है इस वजह से यहाँ सभी प्रकार के आयोजन होते हैं एवं समाजसेवा में भी यह मंच अग्रसर रहता है। मंच के अध्यक्ष श्री अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी एवं फाउंडर डॉ रीमा सिन्हा की देख रेख में यह मंच नित नये आयाम स्थापित कर रहा।

0
91 views