
म्योरपुर में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
म्योरपुर। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने की भावना जगाने के लिए मंगलवार को भाजपा ने म्योरपुर कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा अभियान के तहत भाजपाइयों ने जयकारे करते हुए लोगों को झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया।भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में मंगलवार को म्योरपुर कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता,स्कूली बच्चे शामिल हुए। म्योरपुर में मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार की अगुवाई में मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें पार्टी के पदाधिकारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व स्कूली बच्चे शामिल हुए। जिन्होंने हाथों में तिरंगा लेकर डीजे पर बज रहे देशभक्ति के गीतों पर भारत माता के जयकारे लगाए। तिरंगा यात्रा ब्लाक मुख्यालय से शुरू होकर खेल मैदान होते हुए पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए गुरूद्वारा के पास स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों का स्मरण किया। तत्पश्चात बिड़ला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज पहुंचकर एक सभा में परिवर्तित हो गयी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 13,14,15 अगस्त को अपने घर व प्रतिष्ठान पर तिरंगा अवश्य लगाएं। तिरंगा अभियान भारत की समृद्धि, सामर्थ्य और सम्मान का प्रतीक है। इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है। तिरंगा यात्रा शहीदों और महापुरुषों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा देने का कार्य करती है। भाजपा सरकार देश हित के लिए लगातार कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी।इस मौके पर एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार,ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़ ,एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह, चांद प्रकाश जैन, दीपक सिंह, सुजीत कुमार सिंह, अमरकेश सिंह, सुनील अग्रहरी, गणेश जायसवाल, आशीष अग्रहरी, सुजीत अग्रहरी, दिनेश गुप्ता, जीतेन्द्र अग्रहरी, मोनू जायसवाल, शशांक अग्रहरी,होरीलाल पासवान, इरफान अहमद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी कमल नयन दूबे दल-बल के साथ मौजूद रहे।