logo

वरिष्ठ भाजपा नेता हंसराज की अगुवाई में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

वरिष्ठ भाजपा नेता हंसराज की अगुवाई में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

मोहनलालगंज।लखनऊ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में सभी विधानसभा क्षेत्रों और मंडलों में निकाली जा रही इन यात्राओं का उद्देश्य जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करना है।इसी क्रम में मंगलवार को विधानसभा मोहनलालगंज के मंडल मोहनलालगंज में वरिष्ठ भाजपा नेता हंसराज के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ शांति चिकित्सालय से हुआ और यह उत्साह एवं जोश के साथ कारे वीर बाबा मंदिर परिसर में संपन्न हुई।यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं के हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति के नारों ने पूरे क्षेत्र को देशप्रेम के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि “तिरंगा भारत की समृद्धि, सामर्थ्य और सम्मान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से भाजपा राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचा रही है।नेताओं ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने हाल ही में अपने शौर्य और सामर्थ्य का प्रदर्शन पूरी दुनिया के सामने किया है, जो भारतीय सेना के अदम्य साहस और 140 करोड़ देशवासियों के समर्थन से संभव हुआ है। आज देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए एकजुट है, और तिरंगा यात्रा इसी एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस अब सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं रह गए हैं, बल्कि आम जनमानस के उत्सव बन गए हैं। आज देश के हर घर पर तिरंगा लहराता है और लोग पूरे उत्साह व उमंग के साथ इन राष्ट्रीय पर्वों को मनाते हैं।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष श्री चक्रवीर सिंह बेटू, मीडिया प्रभारी श्री अशोक तिवारी, श्रीमती संगीता रावत, मंडल महामंत्री अंकुर अवस्थी, संकट मोचन, उत्तम रावत, मनोज रावत, रामचंद्र धीमान, सुंदरलाल धीमान, आशुतोष शुक्ला सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने इसे ऐतिहासिक और यादगार बना दिया।

12
1443 views