logo

*हरियाणा में कांग्रेस ने एक महिला सहित 32 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए, पलवल से नेत्रपाल अधाना बने जिलाध्यक्ष*

*हरियाणा में कांग्रेस ने एक महिला सहित 32 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए, पलवल से नेत्रपाल अधाना बने जिलाध्यक्ष*

पलवल के लोगों के लाडले वरिष्ठ समाजसेवी
🚩🙏🚩🏅🇮🇳🇮🇳🇮🇳🏆🏆👍
9991011999
पलवल-13 अगस्त
वरिष्ठ पत्रकार जिला ब्यूरो संवाददाता

प्रवीण कुकरेजा

कांग्रेस हाईकमान ने मंगलवार देर शाम हरियाणा में अपने जिलाध्यक्षों का ऐलान कर दिया। हाईकमान की ओर से जारी लिस्ट में कुल 32 नाम हैं। हरियाणा में 11 साल बाद पार्टी ने अपने जिलाध्यक्ष बनाए हैं।

जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का लेटर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी किया गया। इस लिस्ट में संतोष बेनीवाल इकलौती महिला हैं। इन्हें सिरसा इकाई की कमान सौंपी गई है।

कांग्रेस हाईकमान ने इससे पहले हरियाणा के सभी जिलों में 30 जून तक अध्यक्ष नियुक्त करने की बात कही थी। उसके बाद यह डेटलाइन बढ़ाकर 31 जुलाई की गई। हालांकि, जुलाई अंत तक भी जिलाध्यक्षों का ऐलान नहीं किया जा सका। अब पार्टी ने 12 अगस्त को जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

जिलाध्यक्ष बनने वाले 32 नामों की सूची इस प्रकार है :- अम्बाला कैंट से परविंदर परी, अम्बाला सिटी से पवन अग्रवाल,
अम्बाला ग्रामीण से दुष्यंत चौहान, भिवानी रुरल से अनिरुद्ध चौधरी, भिवानी अर्बन से प्रदीप गुलिया, चरखी दादरी से सुशील धनक, फरीदाबाद से बलजीत कौशिक, फतेहाबाद से अरविंद शर्मा, गुरुग्राम रुरल से वर्धन यादव, गुरुग्राम शहरी से पंकज डावर, हिसार रुरल से बृज लाल खोवाल, हिसार अर्बन से बजरंग दास गर्ग, झज्जर से संजय यादव, जींद से ऋषि पाल, कैथल से रामचंद्र गुज्जर, करनाल ग्रामीण से राजेश वैद, करनाल शहरी से पराग गाबा, कुरुक्षेत्र से मेवा सिंह, महेंद्रगढ़ से सत्यवीर यादव, मेवात (नूह) से शाहिदा खान, *पलवल से नेत्रपाल अधाना*, पंचकूला से संजय चौहान, पानीपत ग्रामीण से रमेश मलिक, रेवाड़ी रुरल से सुभाष चांद चावड़ी, रेवाड़ी अर्बन से प्रवीण चौधरी, रोहतक रुरल से बलवान सिंह रंगा, रोहतक शहरी से कुलदीप सिंह, सिरसा से संतोष बेनीवाल, सोनीपत रुरल से संजीव कुमार दाहिया, सोनीपत अर्बन से कमल दीवान,
यमुना नगर रुरल से नर पल सिंह, यमुना नगर शहरी से देवेन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष बनाये गए हैं

75
2897 views