logo

■ बोकारो : गैंग के 04 साथी के साथ जेल गया कटप्पा l

बोकारो पुलिस ने जिले में अनेक अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले कटप्पा गैंग के 05 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफल हुई है। इस गैंग के 03 सदस्य अभी फरार हैं। इसी गैंग ने 01 अगस्त को मंटू की हत्या की थी। एसपी, बोकारो हरविंदर सिंह ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 01 अगस्त 2025 की देर रात माराफारी थाना क्षेत्र में बांसगोड़ा के गोमिया जेनरल स्टोर के पास हुई गोलीबारी में मंटू दास की मौत हो गई थी।आपको बता दें कि मंटू दास और उसके साथी यहां जुआ खेल रहे थे। तभी दो बाइक पर चार नकाबपोश आए और पैसे की मांग की। मंटू ने इसका विरोध किया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। बोकारो पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह ने बताया कि उसके बाद थाना में 02 अगस्त को कांड संख्या - 63/ 2025 दर्ज हुआ। इसके बाद मुख्यालय DSP अनिमेष गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम बनाई गई। जिले के विभिन्न थानों में दर्जनों दर्ज आपराधिक मामले वाले कटप्पा गिरोह के 08 सदस्यों में से कटप्पा सहित 05 को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। एसपी ने बताया कि यह गिरोह पर जिले के विभिन्न थानों में रंगदारी, गोलीकांड, चोरी, लूट, डकैती आदि जघन्य अपराध के मामले दर्ज है।
बोकारो पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह ने बताया कि इस गिरोह का मुखिया बीरबल कुमार सिंह उर्फ निखिल सिंह उर्फ कटप्पा के ऊपर जिले में 08 अपराधिक मामला दर्ज है। पेटरवार के खेतको के निवासी कटप्पा इस गैंग का मास्टरमाइंड और सरगना है। गिरफ्तार लोगों में Dhanbad के झरिया थाना क्षेत्र के शेखर कुमार उर्फ शेखर प्रजापति उर्फ साहिल, जरीडीह थाना क्षेत्र के बारु गांव के प्रमोद कुमार धर, थाना गांधीनगर के कृष कुमार, पेटरवार के खेतको के सूरजदेव सिंह उर्फ बटलर शामिल हैं। इन लोगों के पास से 01 पिस्टल, 01 देशी कट्टा, 04 जिंदा गोली, दो मोटर साइकिल आदि बरामद हुआ है। इन सभी को न्यायिक हिरासत में चास जेल भेजा जा रहा है।

1
89 views