logo

भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों ने किया भगवान चित्रगुप्त का पूजन अभिषेक भगवान चित्रगुप्तजी से की देश, प्

👉 = *भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों ने किया भगवान चित्रगुप्त का पूजन अभिषेक
भगवान चित्रगुप्तजी से की देश, प्रदेश एवं शहर की खुशहाली एवं उन्नति की प्रार्थना
उज्जैन। भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों ने अंकपात क्षेत्र स्थित कायस्थ समाज के भगवान चित्रगुप्त मंदिर में पूजन, दर्शन व आरती की।*
👉 = श्री चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक न्याय ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी मंगेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक आलोक संजर एवं दिलीप पटोदिया ने भगवान चित्रगुप्तजी को फूलों की माला पहनाकर, दीपक प्रज्जवलित कर अभिषेक किया। भगवान की आरती कर देश प्रदेश एवं शहर की खुशहाली एवं उन्नति की भगवान चित्रगुप्तजी से प्रार्थना की। पूजन पंडित तरुण रावल ने करवाया। मंगेश श्रीवास्तव ने आलोक संजर एवं दिलीप पटोदिया को भगवान चित्रगुप्तजी की तस्वीर भेंट कर मोतियों की माला एवं केसरिया दुपट्टा पहनाकर समाज की ओर से उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर जगदीश पांचाल, मंगेश श्रीवास्तव, प्रियांश श्रीवास्तव, शिव श्रीवास्तव, दीपक सक्सेना आदि उपस्थित रहे।


*न्यूज रिपोर्ट मीडिया मंडल अध्यक्ष*
👉 *शिवम कुमार अस्थाना*
*ऑल इंडिया न्यूज*
*उत्तर प्रदेश*

3
144 views