logo

गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र सन्नी सिंह अबू धाबी में विश्व चैंपियनशिप के लिए प्रायोजित


गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के एमए छात्र सन्नी सिंह को ऐशप्रा फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक श्री अतुल सराफ ने वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 (अबू धाबी) के लिए प्रायोजित किया है। किकबॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सन्नी अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां अपने नाम कर चुके हैं।

सन्नी सिंह की प्रमुख उपलब्धियां:

किकबॉक्सिंग में 3 राष्ट्रीय पदक

किकबॉक्सिंग विश्व कप में शीर्ष 10 में स्थान (5वां स्थान)

वाको इंडिया इंटरनेशनल किकबॉक्सर चैम्पियनशिप में पदक विजेता

अखिल भारतीय विश्वविद्यालय किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप में प्रतिभागी

सीनियर विश्व चैंपियनशिप 2025 (अबू धाबी) में चयनित


सन्नी का कहना है कि इस प्रायोजन से उन्हें अपनी प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित करने का सुनहरा मौका मिलेगा। गोरखपुर विश्वविद्यालय परिवार ने भी सन्नी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि वह देश का नाम रोशन करेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने संकेत दिया है कि आगामी दीक्षांत समारोह में सन्नी सिंह की उपलब्धियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जा सकता है।

1
1333 views