
नगर परिषद देवेंद्रनगर द्वारा नगर में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
नगर परिषद देवेंद्र
देवेन्द्रनगर
कलेक्टर सुरेश कुमार के निर्देशन में जिले भर में देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं और विभिन्न माध्यमों से हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है पूरे जिले में इस अभियान के तहत तरह-तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में 13 अगस्त को नगर परिषद देवेंद्रनगर द्वारा विधायक गुनौर डॉ राजेश वर्मा व नगर परिषद अध्यक्ष शिवांगी गुप्ता की उपस्थिति में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का अद्भुत माहौल बना दिया। यह तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होकर गुजरी, जिसमें हजारों की संख्या में विभिन्न विद्यालय शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी,बालक हायर सेकेंडरी,जीरो मॉडल हाईस्कूल,सरस्वती हायर सेकेंडरी एवं रैंबो पब्लिक स्कूल के बच्चे और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व नगर परिषद देवेंद्रनगर ने किया। शहर के मुख्य चौराहे से शुरू हुई इस यात्रा में कन्या हायर सेकेंडरी की छात्राओं द्वारा 100 फिट लम्बा तिरंगा झंडा तैयार किया गया था। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस दौरान फ्लेक्स और बैनरों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का भी संदेश दिया गया। इस तिरंगा यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष शिवांगी ललित गुप्ता, के के तिवारी सीएमओ,प्रशासनिक अमला, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी एकता, अखंडता और देशभक्ति का जीवंत प्रतीक है। हमारे पूर्वजों के बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम की अमूल्य विरासत को याद करते हुए, आज हर चेहरे पर गर्व और आंखों में देशभक्ति की चमक दिखाई दी।