
तिरंगा हमारी आन-बान और शान घर घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान एवं स्वच्छता की दिलाई शपथ
सांसद दर्शन सिंह ने घर घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान एवं स्वच्छता की दिलाई शपथ
तिरंगा हमारी आन-बान और शान का है प्रतीक
बनखेड़ी में बुधवार को निरंतर हो रही वर्षा के भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं विधायक ठाकुरदास नागवंशी थाना प्रभारी विजय सनस समस्त स्टाफ यात्रा में बच्चे बूढ़े सभी हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। यात्रा का शुभारंभ सांदीपनि विद्यालय से शुभारंभ हुआ एवं समापन गोविंद पैलेस में हुआ जहां पर उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने तिरंगे को आन-बान और शान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया के लोग भी भारतीय सैनिकों और सेना के प्रति गर्व और सम्मान की भावना रखते हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के वीर जवानों के सम्मान का एक माध्यम है। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उपस्थित लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करते हुए तिरंगा फहराने का आह्वान किया एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी विधायक ठाकुरदास नागवंशी नगर परिषद अध्यक्ष हरीश मालानी नगर परिषद उपाध्यक्ष राजू पटेल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ महेश सोनी संजीव मालानी मुकेश सराठे टी आई विजय सनस पुलिस स्टाफ सहित गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।