
तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा वाहन रैली का आयोजन
हर घर तिरंगा – राष्ट्रीय ध्वज फहरायें
राजस्थान जालौर भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा मंडल बागरा की ओर से तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। यह आयोजन स्थानीय विधायक छगन सिंह राजपुरोहित एवं जिला अध्यक्ष जसराज सिंह राजपुरोहित के निर्देशानुसार, मंडल अध्यक्ष प्रकाश टेलर के नेतृत्व में किया गया।
मंडल महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक चम्पालाल घांची ने बताया कि रैली की शुरुआत सियाणा से हुई। सियाणा नगर में रैली निकालने के बाद आकोली गाँव पहुँची, जहाँ से बागरा बाजार होते हुए घांचियों के चौहटे से जलेंद्रनाथ मंदिर तक रैली का समापन हुआ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश टेलर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, मंडल महामंत्री चम्पालाल घांची एवं भरत सिंह नागणी, मंडल उपाध्यक्ष भैरूसिंह आकोली व रमेश सुथार, कोषाध्यक्ष देवीलाल जोशी दीगांव, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह सियाणा, SC मोर्चा अध्यक्ष भरत मेघवाल, नटवर राजपुरोहित सियाणा, डूडसी सरपंच प्रतिनिधि जोग सिंह राजपुरोहित, बागरा सरपंच सत्यप्रकाश राणा, आकोली सरपंच सोपाराम देवासी, हिमताराम मेघवाल, रमेश भील, दौलाराम, परबत सिंह दहिया नागणी सहित मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।