हर घर तिरंगा यात्रा में उमड़ा उत्साह, देशभक्ति के रंग में रंगे लोग
खीरी प्रयागराज।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा में संविलियन विद्यालय बेलहा के प्रधानाध्यापक एवं जूनियर शिक्षक संघ मेजा, प्रयागराज के अध्यक्ष यामवंत सिंह विशेष रूप से शामिल रहे। उन्होंने तिरंगे की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मात्र एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर नागरिक को इसका सम्मान और संरक्षण करना चाहिए।
कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज, देवव्रत सिंह भी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान लोगों ने तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति गीत गाए और वंदे मातरम्, भारत माता की जय जैसे नारों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के प्रति नई पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जगाना रहा।