
वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे पर, अंग महादानी वंश बंसल को अल्फा न्यूज इंडिया का सैल्यूट
आज वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे पर,
दिल के सबसे गहरे कोने से याद आ रहा है वंश बंसल…
सिर्फ़ 11 महीने की नन्ही उम्र,
पर इंसानियत की सबसे बड़ी मिसाल बनकर
वो इस दुनिया को छोड़ गया।
वंश ने अपने नन्हे जिस्म के हर अंग
और पूरे शरीर को दान देकर
इतनी ज़िंदगियों को नई साँसें दीं,
कि मौत भी उसकी रूह को छू न सकी।
वो गया नहीं…
वो तो अब हर उस दिल की धड़कन में है,
हर उस आँख की रौशनी में है,
और हर उस साँस में है
जो उसके कारण चल रही है।
वंश,
तुम्हारा नाम सिर्फ़ एक बच्चे का नाम नहीं,
बल्कि इंसानियत की अमर किताब का सुनहरा अध्याय है।
वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे पर आज अंग महादानी मास्टर वंश बंसल को अल्फा न्यूज इंडिया का सैल्यूट है.
तुम हमें ये सिखा गए कि —
"ज़िंदगी छोटी हो सकती है,
पर उसका असर… सदियों तक अमर रह सकता है।
एक नन्ही-सी उम्र, बस ग्यारह महीनों की कहानी,
पर दिल में समाई थी इंसानियत की रवानी।
वंश बंसल… नाम जो अमर हो गया,
अपने हर अंग से हज़ारों को जीवन दे गया।
जिसने देखा, उसकी आंखें भर आईं,
इतनी छोटी उम्र में इतनी बड़ी मिसाल किसने पाई?
ये वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे की सबसे पवित्र याद है,
जहाँ एक मासूम की जुदाई भी, किसी की साँसों की फरियाद है।
वो चला गया, मगर रूह की खुशबू छोड़ गया,
अपने दान से वो खुद को खुदा के करीब कर गया।l