
स्वतंत्रता संग्राम की धरती बलिया में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली
बलिया। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आज जिलाधिकारी बलिया द्वारा एक भव्य तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सीडीओ बलिया, सीआरओ बलिया, बीएसए बलिया एवं अन्य जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।
रैली का नेतृत्व उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री जीतेन्द्र सिंह ने किया। रैली जिलाधिकारी कार्यालय से प्रारंभ होकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए पुनः जिलाधिकारी कार्यालय पर आकर संपन्न हुई।
जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि बलिया बागी बलिया है, जिसने 1942 में ही आजादी छीन ली थी। उन्होंने मंगल पांडेय, चित्तू पांडेय सहित जनपद एवं देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि हम आजादी का यह उत्सव गर्व के साथ मना रहे हैं।
कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्होंने सभी प्रतिभागियों को साधुवाद दिया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, बेलहरी अध्यक्ष शशिकांत ओझा, बेरुआरबारी अध्यक्ष जीतेन्द्र प्रताप सिंह, गड़वार अध्यक्ष अनिल पांडेय, विजय सिंह, चंदन सिंह, आशुतोष ओझा, टुनटुन प्रसाद, वकील अहमद, मनीन्द्र सिंह सहित सैकड़ों बाइक पर शिक्षक शामिल हुए।