मामचारी तालाब में नहाने गया युवक की हुई मौत।
राजस्थान के जिला करौली स्स्थित गांव मामचारी बांध में शुक्रवार को एक युवक गहरे पानी में डुब गया। वह तीन दोस्तों के साथ बांध में नहाने आया था और सिविल डिफेंस और एसड़ीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार पिंटू कश्यप (22) अपने तीन दोस्तों के साथ बांध पर नहाने आया था। इस वह गहरे पानी में ड्ब गया। घटना की सूचना मिलते ही मामचारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ को सूचित किया। कैला देवी डीएसपी मीना मीणा के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मामचारी थानाधिकारी घटना के समय बांध के पास गश्त कर रहे थे। खबर मिलते ही स्वयं बांध में कूद गए। प्रदीप कुमार के नेतृत्व में सिविल डिफेंस की टीम और सियाराम हेड कॉन्स्टेबल के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम स्थानीय ग्रामीणों के साथ युवक की तलाश में जुटी हुई है।पुलिस के अनुसार छुट्टी का दिन होने के कारण बांध पर विशेष गश्त की जा रही थी। लोगों को नहाने से मना किया गया था। फिर भी कुछ युवकों की लापरवाही से यह दुर्घटना हुई।घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा है।