logo

मदर निसा फाउंडेशन के कार्यालय पर पूरे जोशो खरोश के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


जौनपुर शाहगंज, नगर की सामाजिक सेवा में तत्पर रहने वाली संस्था मदर निसा फाउंडेशन के कार्यालय पर स्वतंत्रता पूरे देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। संस्था के सभी सदस्य देशभक्ति के रंग में रंगे हुए नज़र आए।
सर्व प्रथम झंडारोहण का कार्यक्रम किया गया जिसमें संस्था के सभी सदस्यों के साथ साथ धरकार बस्ती के नन्हें मुन्हे बच्चों के साथ उनके उनके माता पिता भी उपस्थित रहें।
संस्था के संयोजक फैजा़न अहमद ने कहा कि यह हम सबके लिए बहुत ही पुनित का दिन है, आज के ही दिन हज़ारो बलिदानियों ने कुर्बानी देकर हमें आज़ाद भारत का उपहार दिया। हम सब की जिम्मेदारी है कि हम इसकी अखंडता को अक्षुण्य रखें।
संस्था के वरिष्ठ एवं संस्थापक सदस्य जेया अनवर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देश में अमन शांति की कामना की।
संस्था के अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए इसके गौरवशाली इतिहास एवं समृद्धि पर प्रकाश डाला।
इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से राजीव सिंह,अनूप मोदनवाल,बेलाल,सैयद महफूज आतिश,मकसूद अहमद,फैयाज अहमद,जियाअनवर,हाशिम,जितेंद्र,मिलन जायसवाल, मोहम्मद साद,,इमरान अहमद, अखिलेश दुबे,जमील अहमद,गुफरान अहमद,ओबैद शेख,अजय यादव आदि वरिष्ठ गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

0
66 views