logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आंवला बरेली समाजसेवी डॉक्टर जीराज यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई

अलीगंज में डॉ. जीराज सिंह यादव के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

अलीगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समाजसेवी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख मझगवां डॉ. जीराज सिंह यादव के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यह यात्रा अलीगंज स्थित सदगुरु कुलम पब्लिक स्कूल से प्रारंभ होकर राजपुर, सिरौली, बरशेर हरदासपुर, रामनगर, आवलां होते हुए पुनः अलीगंज में संपन्न हुई।
तिरंगा यात्रा बाइक रैली के रूप में निकाली गई, जिसमें लगभग 200 से 250 बाइकें शामिल रहीं। यात्रा के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता राष्ट्रध्वज लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाते आगे बढ़ते रहे।
यात्रा में मुकुट सिंह, ओमेंद्र सिंह यादव, राजपाल, राधेश्याम, इंद्रपाल सिंह, मोहम्मद सरताज, ताहिर हुसैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने इसे आजादी का उत्सव बताते हुए कहा कि –
“तिरंगे की शान में हर नागरिक को आगे आना चाहिए।”

98
2812 views

Comment