धर्मजागरण समन्वय की ओर से बांधे रक्षा सूत्र
कोटा, 16 अगस्त। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आयाम धर्मजागरण समन्वय के प्रांत योजना के अनुसार धर्म रक्षा बंधन कार्यक्रम के तहत प्रांत के प्रशासन संपर्क प्रमुख अनिल जैन, पूर्व कोटा महानगर कार्यवाह धनंजय सिंह और कोटा महानगर के प्रशासन संपर्क प्रमुख भारत उपाध्याय कोटा महानगर द्वारा नयापुरा पुलिस थाने में जाकर धर्म रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई खिलाकर राष्ट्र एवं सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प दिलवाया।
थानाधिकारी विनोद द्वारा धर्मजागरण के इस कार्य की प्रशंसा की गई।