logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रेल ट्रैक किनारे झाड़ियों में 22 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- खुशहालनगर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब रेल ट्रैक किनारे झाड़ियों में 22 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की लाश संदिग्ध हालात में पाई गई। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और चेहरे व सीने पर गंभीर चोटों के निशान मिले। इससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है। सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी और घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की गहन जांच की। पुलिस को शव के पास से एक टूटी चिलम और दस रुपए का नोट भी मिला। मृतक जींस और टी-शर्ट पहने हुए था। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर ने दी थी। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि युवक का शव झाड़ियों में पड़ा है। उसके हाथ-पैर बंधे हैं और शरीर पर चोटों के निशान भी मौजूद हैं। अभी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।” फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और वारदात की सच्चाई का पता लगाने के लिए गंभीरता से छानबीन कर रही है। इस सनसनीखेज घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

124
2741 views

Comment