logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान (DJJS) को समाज उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों हेतु जालंधर के उपायुक्त (Deputy Commissioner) *डॉ. हिमांशु अग्रवाल, IAS* द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किया

79वें स्वंतत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान (DJJS) को समाज उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों हेतु जालंधर के उपायुक्त (Deputy Commissioner) *डॉ. हिमांशु अग्रवाल, IAS* द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान जिला प्रशासन परिसर में आयोजित एक औपचारिक समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संस्थान के प्रतिनिधि स्वामी सज्जनानंद जी ने भाग लिया।

डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, भारतीय गायों की देसी नस्ल का संरक्षण और संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा प्रसार, आपदा राहत एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन में सतत, प्रभावी और परिणामोन्मुख पहलें की हैं। उन्होंने संस्थान की जमीनी पहुँच, स्वयंसेवकों की प्रतिबद्धता और समन्वित कार्य-योजना की विशेष सराहना की।

संस्थान की ओर से गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानंद जी ने इस सम्मान के लिए डिप्टी कमिश्नर, जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि हमारे प्रयास मानव कल्याण के लिए ‘सशक्त, सजग और संस्कारित’ समाज निर्माण की दिशा में तेज़ गति से होते रहेगें।

कार्यक्रम के उपरांत संस्थान ने भविष्य में होने वाले नशा उन्मूलन जनजागरण अभियान, पौधारोपण व स्वच्छता drives, छात्र-छात्राओं हेतु व्यक्तित्व विकास कार्यशालाएँ तथा महिला सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता सत्रों की श्रृंखला की रूपरेखा भी साझा की।

85
4747 views

Comment