logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

BEST पतपेढ़ी चुनाव 2025 : शशांक राव पैनल की बड़ी जीत, ठाकरे पैनल को करारी हार

मुंबई में हुए BEST (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट) कर्मचारी सहकारी पतपेढ़ी चुनाव 2025 में शशांक राव के नेतृत्व वाले पैनल ने बाज़ी मार ली है। इस चुनाव में राव पैनल ने 21 में से 14 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया।

भाजपा समर्थित महायुति (सहकार समृद्धि) पैनल को 7 सीटें मिलीं, जबकि ठाकरे बंधुओं का उत्कर्ष पैनल एक भी सीट जीतने में नाकाम रहा।

इस चुनाव में लगभग 83% मतदान दर्ज हुआ था। यह नतीजा ठाकरे गुट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कई वर्षों से पतपेढ़ी पर उनका दबदबा था।

132
2904 views

Comment